मेरठ, मई 8 -- बेटियां फाउंडेशन की ओर से शास्त्रीनगर स्थित संस्था कार्यालय में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अंजु पांडे व संचालन डॉ. क्षमा चौहान ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना व उनके सशक्तिकरण को नई दिशा देना रहा। संस्था सचिव ने शिक्षा, सुरक्षा, स्वावलंबन, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में होनहार बालिकाओं को सम्मानित किया गया व शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। हायर शिक्षा के लिए दो छात्राओं को स्कॉलरशिप दी गई। संस्था द्वारा महिला सुरक्षा जागरूकता, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर पदाधिकारियों लक्ष्मी बिंदल, सुधा अरोड़ा, कुसुम मित्तल, शिव कुमारी गुप्ता, डॉ. क्षमा चौहान, विनीता को सम्...