उन्नाव, मार्च 8 -- उन्नाव। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसपी ने की। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र, पुष्प गुच्छ और मां दुर्गा का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम दौरान मिशन शक्ति अभियान, साइबर अपराध की रोकथाम, परिवार परामर्श तथा थानों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिस कर्मियों और महिला परामर्शदाताओं को सम्मानित किया गया। समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारियों ने महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव का प्रेरणास्रोत बताया। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.