पूर्णिया, दिसम्बर 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में आयोजित 110 वीं अस्मिता किक बॉक्सिंग लीग का उद्घाटन नगर निगम की उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किकबॉक्सिंग के प्रति अपनी लगन और साहस को प्रदर्शित किया। विजेता प्रतिभागियों को उप महापौर पल्लवी गुप्ता द्वारा मेडल एवं पुरस्कार प्रदान किए गए, साथ ही बच्चों का मनोबल भी बढ़ाया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने कहा कि अस्मिता नाम ही शक्ति, साहस और पहचान का प्रतीक है। खेल हमें अनुशासन, आत्मविश्वास और चुनौतियों का सामना करने का हौसला देता है। आज यहां मौजूद सभी प्रतिभागी विशेषकर बेटियां आप हमारी प्रेरणा हैं। आप एक-एक पंच के साथ यह साबित कर रही हैं कि बेटियां किसी भी क्षेत्र मे...