गाजीपुर, फरवरी 27 -- दिलदारनगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रेल मजिस्ट्रेट के निर्देश पर गुरुवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मेल-एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों, महिला कोच, पायदान पर यात्रा, अवैध रूप से पटरी पार करने तथा धूम्रपान करने वाले कुल 107 यात्रियों को रेलवे अधिनियम के तहत पकड़ा गया। सभी को रेल मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर 52,200 रुपये जुर्माना वसूलने के बाद रिहा कर दिया गया। अभियान में रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक गणेश सिंह राणा, जीआरपी प्रभारी अश्वनी कुमार पटेल समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे। अभियान से बेटिकट यात्रियों में अफरातफरी मची रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...