मुजफ्फरपुर, मई 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता समस्तीपुर मंडल के मुजफ्फरपुर समेत अन्य स्टेशनों और रेल खंडों पर टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 6833 बेटिकट यात्रियों से 59.54 लाख जुर्माना व अतिरिक्त किराया वसूला गया। अभियान में 281 टिकट जांच कर्मियों (टीटीई) के साथ आरपीएफ, वाणिज्य विभाग व अन्य संबंधित शाखाओं के कर्मी भी शामिल रहे। मंडल प्रशासन के मुताबिक राजस्व संरक्षण और यात्रियों में जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे टिकट जांच अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे। यह भी पढ़ें- बिना टिकट यात्रा करने वाले 6,833 यात्रियों से 59.54 लाख जुर्माने की वसूली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...