अलीगढ़, मार्च 18 -- अलीगढ़। बिना टिकट यात्रा के मामले में वरिष्ठ केंद्र प्रभारी की तहरीर पर थाना बन्नादेवी में परिचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। बुद्ध विहार डिपो की बस में सोमवार को 62 यात्रियों को बेटिकट ले जाया जा रहा था। मामला लखनऊ टीम की जांच में खुल गया। इसके बाद परिचालक जगदीश गौतम मशीन थमाकर भाग निकला। मामले में आरएम सत्येंद्र कुमार वर्मा ने संविदा पर कार्यरत परिचालक व चालक मिथुन कुमार को बर्खास्त कर दिया। टीआइ गर्वित शर्मा को निलंबित कर दिया। परिचालक द्वारा टिकट की धनराशि जमा नहीं करने पर वरिष्ठ केंद्र प्रभारी रेनू सिंह ने मंगलवार को परिचालक के विरुद्ध थाना बन्नादेवी में तहरीर दी थी। तहरीर में कार्रवाई की मांग करते हुए कहा गया है कि परिचालक टिकट की 38 हजार रुपये की धनराशि निगम में जमा कराए। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.