कटिहार, जुलाई 10 -- कटिहार, एक संवाददाता पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने जून के दौरान अपने टिकट जांच प्रदर्शन में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज किया है। सीपीआरओ ने बताया कि पूरे जोन के स्टेशनों और ट्रेनों में चलाए गए सघन टिकट जांच अभियानों के परिणामस्वरूप इस महीने के दौरान 1,14,633 यात्रियों को बेटिकट या अनियमित टिकट के साथ यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जो जून, 2025 में पकड़े गये 91,717 यात्रियों की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत अधिक है। इस निरंतर प्रवर्तन प्रयासों के परिणामस्वरूप जून के दौरान किराए और अतिरिक्त शुल्क के माध्यम से 14.44 करोड़ रुपये की वसूली की गई, जो पिछले वर्ष उसी महीने के दौरान अर्जित 9.10 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 59 प्रतिशत अधिक राजस्व की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: शेखपुरा स्टेशन : विशेष चेकिंग अभि...