खगडि़या, मई 22 -- बेलदौर । एक संवाददाता बलैठा पंचायत के वार्ड नंबर दो डुमरी गांव निवासी मंचन सहनी के पत्नी वीणा देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही पुत्र, पूतोहू एवं अन्य रिश्तेदारों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट करने एवं झूठा मुकदमा में फंसा देने की धमकी देने की शिकायत की है। घटना शुक्रवार की सबेरे की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक नामजद पुत्र पतोहू दूसरे लोगों के प्रभाव में आकर उसके साथ मारपीट करते रहती है एवं पूतोहू फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की धमकी देकर मुकदमा में फंसा देने की धमकी देती है। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...