नई दिल्ली, अगस्त 15 -- पूरा देश आज आजादी के 80 वर्ष पूरे होने की खुशी मना रहा है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोग तिरंगा फहराकर इसकी खुशी मना रहे हैं। इसी बीच कश्मीर के शोपियां में लश्कर कमांडर आबिद रमजान शेख के माता-पिता ने भी अपने घर पर तिरंगा फहराया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आबिद पाकिस्तान अधिकृत तस्वीर से आतंक की घटनाओं को अंजाम देता है। वह घाटी में हुई कई घटनाओं में शामिल रहा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, आबिद कई आतंकी घटनाओं में शामिल था। इसलिए उसका नाम देश की मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल है। इसके अलावा आबिद लगातार लश्कर के मकसद को आगे बढ़ाते हुए घाटी में मौजूद दूसरे राज्यों के लोगों को निशाना बनाने का काम करता है। इस माहौल में शेख के पारिवारिक घर पर झंडा फहराने की घटना ने सबका ध्यान खींचा, जिसमें उसके माता-पिता दोनों ...