बरेली, मार्च 3 -- झोलाछाप के गलत ऑपरेशन के चलते चलने-फिरने में असमर्थ डोहरा गौटिया के युवक की हालत फिर बिगड़ गई है। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में परिजन युवक की हालत देखकर बिलख पड़े। आरोप लगाया कि उनका बेटा मौत से लड़ रहा है और आरोपी झोलाछाप पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वह आजाद घूम रहा है। बारादरी के डोहरा गौटिया निवासी शिशुपाल ने आरोप लगाया कि उसके बेटे अजय का पीलीभीत बाईपास स्थित प्रथ्वी फार्मा क्लीनिक पर झोलाछाप जय वीर ने गलत ऑपरेशन कर दिया है। जयवीर ने पेशाब की जगह में पानी भरने की बात बताई और उसका ऑपरेशन कर दिया था, जबकि उसे आंत में बीमारी थी। गलत ऑपरेशन की वजह से अब उसे लगातार रक्तस्राव हो रहा है और वह चलफिर भी नहीं पा रहा है। उसे दिल्ली-लखनऊ तक के अस्पतालों ने भर्ती करने से इंकार कर दिया है। दो दि...