नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- बेटे के देश के सबसे बड़े राज्य का मुख्यमंत्री होने के बावजूद मां सावित्री देवी ने पूरी जिंदगी गांव में ही बिताई। शु्क्रवार को 91 साल की उम्र में उन्होंने उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल स्थित अपने गांव पंचूर में ही अंतिम सांस ली। यहीं इसी साल 8 मई को सीएम योगी आदित्यनाथ की अंतिम बार अपनी मां से मुलाकात हुई थी और उन्होंने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया था। उत्तराखंड दौरे के दौरान सीएम योगी पौढ़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे थे। तब वह अपने घर पर ही रुके थे। सीएम जब पंचूर के अपने घर से लखनऊ के लिए रवाना हुए तो वहां मौजूद हर शख्स भावुक हो गया। सीएम योगी ने बीमार चल रहीं अपनी मां के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया। सीएम योगी की मां सावित्री देवी के चेहरे पर झुर्रियां और सालों का अनुभव था। वह एक आम गृहणी थीं। सीएम योगी के पि...