कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दूसरे चरण के तहत नव मतदाताओं को जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर कुंडी खटखटाई। सांसद रमेश अवस्थी भी टीम संग मोहल्ले-मोहल्ले जाकर गेट खुलवाया। कहा कि बेटा या बेटी 18 साल के हो चुके हैं तो तत्काल ऑनलाइन या ऑफलाइन फार्म भरवा वोटर बनवा लें। रमेश अवस्थी जूही एवं किदवईनगर मंडल में प्रवास कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। हेल्पडेस्क पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में घर-घर जाकर युवाओं से संपर्क किया। यहां दक्षिण जिला प्रवासी अनूप अवस्थी, पंकज द्विवेदी, दीपू पासवान रहे। रमेश अवस्थी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदाता बनना जरूरी है। यहां जयशील, जितेंद्र सिंह रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.