बेटा बना बीपीआरओ, बहू डीएसपी और छोटा बेटा स्टेशन मास्टर
धनबाद, जून 25 -- झरिया के चौथाई कुल्ही भालगढ़ा निवासी दूध व्यवसायी सुधीर कुमार सिंह के घर में खुशियों का माहौल है। उनके दो बेटों और बहू ने एक साथ बड़ी सफलता हासिल की है। सुधीर सिंह के पुत्र विकास कुमार सिंह ने बीपीएससी में 1058वीं रैंक लाकर ब्लॉक पंचायत राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) का पद पाया है। वहीं उनकी पत्नी कोमल कुमारी सिंह (बेगूसराय) ने दूसरे प्रयास में 489वीं रैंक हासिल कर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) का पद हासिल किया है। इस सफलता की सबसे दिलचस्प बात यह है कि विकास और कोमल की शादी के अगले ही दिन बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा थी। नवविवाहित जोड़े ने शादी की रस्मों के बीच परीक्षा दी थी और आज मिसाल कायम की। विकास ने जयपुर से बीटेक करने के बाद में यह मुकाम पाया, जिसमें उनके बड़े भाई सूरज कुमार सिंह का विशेष योगदान रहा। वहीं, परिवार के सबसे छोटे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.