गुड़गांव, मई 27 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। एक महिला ने ससुरालवालों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि बेटा न होने पर ससुराल वालों ने उसे ताने देकर प्रताड़ित किया और घर से निकाल दिया। इसके बाद वह पति के साथ किराए के मकान में रहने लगी तो पति ने भी नशे में मारपीट की। मंगलवार देर रात महिला अपनी दो बेटियों के साथ सेक्टर-10 थाने पहुंची और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। थाने के बाहर महिला ने रोते हुए कहा मैं सिर्फ 26 साल की हूं। दोनों बेटियां ऑपरेशन से हुई हैं। अगर इंसाफ नहीं मिला तो पहले दोनों बच्चियां मरेंगी, फिर मैं मरूंगी। बच्चों को छोड़कर नहीं जाऊंगी। वो गंदा आदमी है।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने रात में ही महिला का मेडिकल करवाकर उसे घर पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत ले ली है। अभी मामले की जांच की जा रही है। दिल्ली के पहाड़गंज ...