मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सिकंदरपुर थाना के वार्ड 17 अंतर्गत बालूघाट गली नंबर तीन में बेटा नहीं होने से नाराज पति व ससुराल वालों ने फूलो देवी (31) की हत्या कर दी। शव बोरे में रखकर आश्रमघाट पर बूढ़ी गंडक नदी में गिरने वाले नाले के मुहाने पर फेंक दिया। बोरे को कुत्तों ने नोचा तो शुक्रवार को नदी किनारे क्रिकेट खेल रहे बच्चों की नजर शव पर पड़ी। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां जुट गए और इसकी सूचना सिकंदरपुर पुलिस को दी। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे फूलो के भाई शिवनाथ साह ने उसकी पहचान की। उसने वहां पहुंचे सिटी एसपी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी व एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार को बताया कि फूलो 22 जनवरी से लापता थी। उसकी भगिनी चुलबुली ने मां के गायब होने की जानकारी अपने नाना सीतामढ़ी के महिंदवारा थाना के हाजीपुर वार...