जहानाबाद, अप्रैल 3 -- महिलाओं ने पति, देवर, सास एवं ससुर पर लगाया मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप काको, निज संवाददाता। प्रखंड के पखनपुरा गांव में कथित तौर पर बेटा न होने की वजह से ससुराल पक्ष ने दो महिलाओं की बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल अवस्था में दोनों महिलाओं को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यह घटना समाज की संकीर्ण सोच और बेटा-बेटी के भेदभाव की मानसिकता को उजागर करती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पखनपुरा निवासी रीता कुमारी और उसकी गोतनी रीमा कुमारी ने आरोप लगाया है कि उनके पति, देवर और सास- ससुर द्वारा लंबे समय से उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि परिवार के लोग बेटा न होने को लेकर अक्सर उन्हें ताने देते थे और इसको लेकर घर में तनाव बना रहता था। महिलाओं ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.