बरेली, मार्च 16 -- बेटाइम दौड़ रहीं स्पेशल ट्रेनें, 21-21 घंटा लेट - बरेली, वरिष्ठ संवाददाता त्योहार पर यात्रियों की सुविधाओं को चलाई गईं स्पेशल ट्रेनें बेटाइम दौड़ रही हैं। एक-दो घंटा नहीं 21-21 घंटा तक लेट चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। सोमवार अप-डाउन की कई ट्रेनें निर्धारित समय से लेट थीं। प्लेटफार्मों पर यात्री ट्रेनों के इंतजार में परेशान थे। रेलवे के अनुसार, नियमित और स्पेशल ट्रेनों के चलते लखनऊ-दिल्ली रेल मार्ग पर ट्रेनों का दबाव अधिक है। मालगाड़ियां भी चल रही हैं। हर सेक्शन में कहीं न कहीं ट्रैक पर मेंटिनेंस कार्य भी किया जा रहा है। छोटे-छोटे ब्लॉक हैं, जिसकी वजह से ट्रेनें अधिक प्रभावित हो रही हैं। वहीं यात्रियों का कहना है, स्पेशल ट्रेनों को ही पैसेंजर की तरह चलाया जाता है। जगह-जगह रोक दी जाती हैं। पहले...