नागरकुरनूल, जनवरी 30 -- तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले से पशु क्रूरता की एक बेहद हृदयविदारक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के थिम्माइपल्ली गांव में लगभग 100 आवारा कुत्तों को कथित तौर पर जहर का इंजेक्शन देकर बेरहमी से मार दिया गया। इस घटना ने पशु प्रेमियों और स्थानीय लोगों के बीच भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। यह मामला तब सामने में आया जब 'स्ट्रे एनिमल फाउंडेशन ऑफ इंडिया' (NGO) की क्रूरता निवारण सहायक मुदावत प्रीति ने इस सामूहिक हत्याकांड के खिलाफ चरापाका पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 27 जनवरी को इस संबंध में FIR दर्ज की है।पिछले 10 दिनों में जहरीले इंजेक्शन से हत्या का आरोप शिकायत में मुदावत प्रीति ने बताया कि उन्हें अपने दायित्व के तहत सूचना मिली थी कि बीते 10 दिनों में गांव के लगभग 100 आवारा कुत्तों को जहरीले इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.