अररिया, जुलाई 29 -- भरगामा, ए.सं.। प्रखंड मुख्यालय में सीपीआई एम के बैनर तले एक दिवसीय धरना दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के सचिव हलीमा खातून ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही हलीमा खातून ने कहा कि सरकारी तानाशाही रवैया से लोग परेशान हैं। मांगों के समर्थन में सड़क पर उतरे छात्र को बेरहमी से पीटा जाता है। उन्होंने कहा कि बेघर लोग को आज तक आशियाना भी नहीं मिला है। 13 सूत्री मांगों के समर्थन में आयोजित धरना में मनरेगा को पुन: चालू करने,छोटी नहर को सिंचाई के लिए चालू करने, आंधी से नुकसान हुए फसल का मुआवजा ,सभी पात्र लाभुक को राशन कार्ड एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने आदि शामिल हैं। धरना कार्यक्रम में जिला सचिव रामविनय राय,अजीत पासवान,मंगली देवी,ब्रह्मदेव ऋषिदेव,विष्णु राम,रुक्मणी देवी,दयानंद राम समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।भ...