गढ़वा, जुलाई 16 -- बिशुनपुरा। प्रखंड के पिपरीकला गांव के जितेंद्र सिंह, सुदामा सिंह और गीता कुंवर को अबतक सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। जितेंद्र का कच्चा घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। वह पत्नी और बच्चों के साथ दूसरे के घर में रह रहे हैं। वहीं सुदामा जर्जर मकान में ही परिवार के साथ रहने को विवश है। उक्त मकान कभी भी धराशायी हो सकता है। झारखंड लोकतांत्रित मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष पंकज कुमार यादव ने बीडीओ से आपदा प्रबंधन के तहत तत्काल आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया: बीडीओ ने की आवास योजना की जांच, दिए निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...