मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बेगूसराय का एक युवक भटक कर बुधवार की दोपहर सदर थाने पर पहुंच गया। उसकी उम्र 18 से 20 साल के बीच है। पूछताछ में उसने बताया कि वह मूल रूप से बेगूसराय का रहने वाला है। रास्ता भटक कर यहां पहुंच गया है। घर जाने का रास्ता उसे याद नहीं है। फिलहाल पुलिस पूछताछ के आधार पर बेगूसराय पुलिस से संपर्क कर उसके घर के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...