पटना, मार्च 25 -- राज्य के बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, शिवहर और बक्सर में नए जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी की तैनाती की गयी है। गृह विभाग (विशेष शाखा) ने बुधवार को अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक बिहार गृह रक्षा वाहिनी मुख्यालय में तैनात रवि कुमार रूद्र को शिवहर का जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी बनाया गया है। बक्सर के विनोद कुमार यादव को बेगूसराय जिले में तैनात करते हुए खगड़िया और लखीसराय जिले की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गयी है। भोजपुर के सुबाष सिंह को बक्सर के जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...