बेगुसराय, जुलाई 31 -- बेगूसराय सदर अस्पताल में शुक्रवार को 29 वर्षीया रीता देवी के पेट का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर करीब ढाई किलो का सिस्ट निकाला। मरीज की जान बचाने के लिए उनकी सहमति से गर्भ में पल रहे दो माह के शिशु को निकालकर सफाई की गयी। साथ उनका फैमली प्लानिंग भी किया गया। इससे महिला मरीज की जान बची।

चिकित्सकीय टीम की उपलब्धि सदर अस्पताल की प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ प्राची ने एक जटिल ऑपरेशन कर महिला के पेट से करीब ढाई किलो वजन का सिस्ट निकालकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। चिकितस्क ने बताया कि वह लंबे समय से पेट दर्द और सूजन से पीड़ित थी। दो माह कि गर्भवती थी. पहले निजी स्तर हमसे मिलकर अपनी समस्या बताई।

सस्ते उपचार की सलाह साथ ही वह यह भी बोली कि गरीब हैं। उनकी बात सुन उन्हें बताया गया कि निजी स्तर पर इलाज करने पर कम...