बेगुसराय, जून 20 -- मॉडल अस्पताल भवन की दूसरी मंजिल पर जिला प्रतिरक्षण कार्यालय को हटाकर मरीज वार्ड बनाने व हर वार्ड में ऐसी लगाने का निर्देश मरीजों को सुविधा के साथ गुणवत्तापूर्ण इलाज कराना प्राथमिकता डीएम के औचक निरीक्षण से चिकित्सक व कर्मियों में मचा रहा हड़कंप 10 बजकर 24 मिनट पर पहुंचे सदर अस्पताल, 11 बजकर सात मिनट पर निकले डीएम

निरीक्षण का कारण बेगूसराय डीएम श्रीकांत शास्त्री शनिवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। प्रचंड गर्मी के बीच डीएम 43 मिनट तक अस्पताल के विभिन्न वार्डों का जायजा लिया। यहां तक कि गैंग रेप की पीड़िता से मिलकर उनका हालचाल जाना। डीएम के निर्देश पर सीएस ने पीड़िता का बेहतर इलाज कराने का निर्देश दिया। इस दौरान वे पसीने से लथपथ नजर आये। बार-बार ललाट से पसीना पोछते रहे। इससे पहले डीएम के सदर अस्पताल पहुंचने पर सी...