बेगूसराय, सितम्बर 29 -- बिहार के बेगूसराय में ब्लू डायमंड होटल में युवती से रेप और मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी साला और बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता सेल्फ हेल्प ग्रुप की सदस्या है जिसे आरोपी झांसा देकर होटल में ले गए और हथियार के बल पर घंटों तक हैवानियत का खेल खेला। युवती की जमकर पिटाई और गंदा वीडियो बनाकर उसी के व्हाट्सऐप नंबर को हैक करके वायरल कर दिया। मामले में पीड़िता के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। कांड की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है। होटल की सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को अहम जानकारी मिली है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस कांड पर सरकार की कड़ी आलोचना की है। बेगूसराय पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक घटना 27 सितम्बर दिन की है। पीड़िता सेल्फ हेल्प ग्रुप की सदस्या है और घटना के दिन...