बेगुसराय, जुलाई 9 -- बेगूसराय। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय कोर्ट में गुरुवार को न्यायाधीश ब्रजेश कुमार सिंह ने गोली मारकर हत्या के मामले की सजा के बिंदु पर सुनवाई की। कोर्ट को उपलब्ध साक्ष्य व दस्तावेज साक्ष्य और सात गवाहों की गवाही के आधार पर सात अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी । साथ ही आठ हजार रुपये का अर्थ दंड भी अलग से। दंड नहीं देने पर छह माह का अतिरिक्त जेल अलग से। ए एपीपी राम प्रकाश यादव नर बताया कि साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी डोमन यादव का पुत्र जवाहर यादव और रामाशीष यादव, जवाहर यादव का पुत्र जय कृष्ण और गोपाल उर्फ गोविंद गोपाल, राम आशीष यादव का पुत्र आदर्श कुमार के अलावा बाबुराही निवासी प्रकाश यादव का पुत्र नीतीश कुमार और राकेश कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी है। एपीपी ने बताया कि वर्ष...