बेगुसराय, जून 30 -- बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री व बखरी के विधायक संजय पासवान मंगलवार को बेगूसराय सड़क मार्ग से पहुंचे। वे शहर के पोखरिया स्थित अपने आवासीय मोहल्ले पहुंचे।

मृतकों के घरों पर दौरा उसके बाद सड़क हादसे में मृतक ऋषव, सन्नी व हिमांशु के घर बारी -बारी से पहुंचे। अपने मोहल्ले के लाल व बिहार सरकार के मंत्री को देख मृतक के परिजन बिलखने लगे। दहाड़ मारकर रोने से मंत्री समेत वहां मौजूद सभी लोगों की आंखे भर आई। मंत्री ने अपने को संभाला व शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में हर सहयोग देने का वादा किया।

डीएम को फोन मंत्री उसी समय डीएम को फोन लगाया। मंत्री ने डीएम से कहा कि सड़क हादसे में मरे चारों मृतक के परिजनों को मुआवजा की राशि कब डे रहे हैं। इस पर डीएम ने मंत्री को आश्वासन दिया कि जल्द ही पीड़ित परिवारों को मुआवजे की राशि दी जाए...