बेगूसराय, अप्रैल 4 -- Begusarai Encounter: बिहार के बेगूसराय में जिले में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मंसूरचक थाना क्षेत्र के नारायण चौक के पास हथियारों से लैस बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद पटना से पहुंची एसटीएफ की टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते हुए अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की। एसटीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू की। लगभग 3 घंटे से मुठभेड़ जारी है। पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर सुबह 10 बजे के बाद शुरू हुआ। दोपहर 1 बजे तक खबर मिलने तक मुठभेड़ जारी रही। अब तक की सूचना के अनुसार पुलिस ने एनकाउंटर में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। कई अन्य बदमाशों के दशरथपुर क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मिल रही है। एसटीएफ के अधिकारी फिलहाल इस बारे में कुछ भी ...