बेगुसराय, मई 14 -- बखरी थाना के पोठियारी बहियार में बुधवार की रात बदमाशों ने 33 वर्षीय रोबिन कुमार सिंह की गोली मार हत्या कर दी। गोली उसके सीने व सिर में लगी है। वह बागवान पंचायत के लौछे निवासी स्व.विपुल सिंह का पुत्र था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस घर से करीब डेढ़ किलो मीटर दूर पोठियारी बहियार से शव बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।मृतक का छोटा भाई सुबीन कुमार मृतक का छोटा भाई सुबीन कुमार ने बताया कि गाय दुहाया था। उसी दौरान किसी का कॉल आया। उसी कॉल पर वह पैदल ही निकल पड़ा। जाते समय मां बोली कि कहां जा रहा है. जबाव दिया था कि खेत जुताने। इस पर मां बोली थी कि रात खेत जुताने की जरुरत नहीं है। उसके बाद वह निकल गया। खाना खाने के दौरान जब वह घर नहीं आया तो उसके मोबाइल पर कॉल किया गया...