बेगूसराय में बाढ़ से 3.81 लाख आबादी प्रभावित
बेगुसराय, सितम्बर 7 -- बेगूसराय। जिले में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 1.72 मीटर ऊपर बना हुआ है लेकिन राहत की बात यह है कि अब जलस्तर में गिरावट का रुख शुरू हो गया है। सोमवार अपराह्न तीन बजे हाथीदह गेज पर गंगा का जलस्तर 43.48 मीटर दर्ज किया गया। खतरे का निशान 41.76 मीटर है। उच्चतम बाढ़ स्तर (एचएफएल) 43.52 मीटर से चार सेंटीमीटर नीचे है। यह भी पढ़ें- Bihar Flood: 12 जिलों की 22 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से घिरे; कोसी-गंगा और पुनपुन का कहर, 19 लोग मरेबाढ़ से प्रभावित क्षेत्र जिला प्रशासन के अनुसार बाढ़ से जिले के आठ प्रखंडों की 39 पंचायतें (37 ग्राम पंचायत एवं दो नगर पंचायत) प्रभावित हैं। इन पंचायतों के 189 गांवों में करीब 95 हजार 245 परिवार के लगभग 3 लाख 80 हजार 900 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राहत कार्यों के तहत जिले में उपलब्ध 260 नावों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.