बेगुसराय, अप्रैल 19 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। प्रदूषण के मामले में बेगूसराय जिला मौत का चैम्बर बनता जा रहा है। शासन-प्रशासन ने प्रदूषण को बढ़ाने का काम किया है। बढ़ता प्रदूषण जनजीवन के लिए खतरा बनता जा रहा है। इससे बचाव के लिए किसी भी स्तर से कारगर पहल नहीं हो रही है। ये बातें दिनकर पुस्तकालय सिमरिया में रविवार को पुस्तकालय के सचिव व क्रांतिधर्मी मुचकुंद मोनू की पांचवीं पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित विचारगोष्ठी में बीएचयू के प्रोफेसर डॉ. रामाज्ञा शशिधर ने कही। प्रदूषण की चपेट में फंसा बेगूसराय जनपद विषयक विचारगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बेगूसराय के लोग आर्सेनिक पीने और ऑक्सीजन के बदले अमोनिया सांस में लेने को विवश हैं। यह भी पढ़ें- कर्मचारी भवन के सभागार में सेमिनार में शामिल होंगे बादल सरोज छाय से मानव जीवन तबाह हो रहा है...