बेगुसराय, जुलाई 11 -- विश्व जनसंख्या दिवस पर शनिवार को जिले में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का आधिकारिक शुभारंभ हुआ। 11 से 31 जुलाई तक चलने वाले इस पखवाड़े का उद्देश्य सीमित परिवार की महत्ता को जन-जन तक पहुंचाना है। सदर अस्पताल परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह और परिवार नियोजन मेला ने स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति आम लोगों का उत्साह बढ़ाया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: सदर अस्पताल से परिवार नियोजन पखवाड़ा का शुभारंभउद्घाटन समारोह सदर अस्पताल से एएनएम कॉलेज की छात्राओं द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई। बैनर-पोस्टर के माध्यम से छात्राओं ने छोटा परिवार-सुखी परिवार का संदेश देते हुए मुख्य बाजार का भ्रमण किया। रैली के वापस सदर अस्पताल पहुंचने पर परिवार नियोजन मेला का उद्घाटन सीएस डॉ. अशोक कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के प्रति जाग...