बेगुसराय, जुलाई 20 -- बेगूसराय गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन के सत्र 2026-28 का छह दिवसीय इनोग्रेशन- सह,,-ओरियंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ सोमवार से शुरू हुआ। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार तथा सभी सहायक प्राध्यापकों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

उद्घाटन कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि महाविद्यालय के प्रशिक्षु विश्वविद्यालय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। चार बार गोल्ड मेडल प्राप्त हो चुका है। शिक्षक का कार्य बहुत महत्वपूर्ण है। इससे बढ़कर कोई कार्य नहीं है। कन्हैया कुमार और कृतिप्रभा ने स्वागत भाषण के साथ अनुभव साझा किया। सत्र 2024-26 के प्रशिक्षुओं ने स्वागत किया। मेघना कुमारी, आरती कुमारी, रूची कुमारी, कृति प्रभा, शुभम कुमारी, अनुपम कुमारी ने स्वागत गीत एवं मोटिवेशनल गीत...