बेगुसराय, जुलाई 22 -- राष्ट्रीय स्तर पर राहुल गांधी के नेतृत्व में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं और छात्रों पर सरकार की शह पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए अमानवीय हमले के विरोध में बेगूसराय जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विचार मंच के अध्यक्ष राम पदार्थ यादव के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता तख्तियों और नारों के साथ शहर के हड़ताली चौक से कचहरी चौक होते हुए कैंटीन चौक पर पहुंचकर पुतला फूंका। यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शनप्रदर्शन का उद्देश्य राम पदार्थ यादव ने आक्रोशित लहजे में बताया कि एक तरफ छात्रों के भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है दूसरी तरफ सरकार उन छात्रों पर अत्याचार कर रह...