बेगुसराय, मार्च 11 -- बीहट, निज संवाददाता। कटिहार में हुई जूनियर नेटबॉल के स्टेट चैम्पियनशिप में बेगूसराय बालक वर्ग की टीम विजेता व बालिका टीम उपविजेता कप पर कब्जा जमाने में कामयाब रहे। बालक वर्ग में बेगूसराय ने सीवान को पराजित कर फाइनल मुकाबला जीता वहीं बालिका वर्ग में बेगूसराय जिला की टीम कटिहार के हाथों पराजित होकर उपविजेता कप पर कब्जा जमाया। विजेता व उपविजेता होकर लौटने पर बीहट में खिलाड़ियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। बेगूसराय जिला नेटबॉल एसोसिएशन के सचिव अशोक कुमार सिंह व अध्यक्ष राजेश कुमार टूना ने बताया कि बेगूसराय जूनियर बालक टीम में आदर्श कुमार (कफ्तान), आनंद, सौरभ, पीयूष, सोनू, तुहित, देवराज, प्रियांशु, संजीत, रोहित, शिवम तथा मनीष एवं बालिका टीम में करिश्मा कुमारी (कफ्तान), संतोषी, राजलक्ष्मी, मुस्कान, कुमारी चंचल, मौसम...