बिहारशरीफ, अप्रैल 26 -- बेगूसराय बना मेंस अंडर-19 क्रिकेट वनडे ट्रॉफी का चैम्पियन पावापुरी में खेले गये फाइनल में भोजपुर को 3 विकेट से दी मात फोटो : पावापुरी खेल-पावापुरी खेल मैदान में रविवार को खिताब जीतने के बाद बेगूसराय की टीम। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में रविवार को पावापुरी खेल मैदान में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-19 क्रिकेट वनडे ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल बेगूसराय और भोजपुर के बीच खेला गया। बेगूसराय ने तीन विकेट से मैच जीतकर चैम्पियन का खिताब हासिल किया। बेगूसराय के आशीष को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। भोजपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। यह भी पढ़ें- अंडर-16 के मुकाबले में बेगूसराय की टीम विजयी उनका यह फैसला उल्टा साबित हुआ और पूरी टीम 48.1 ओवर में मात्र 169 रनो...