बेगूसराय पुलिस ने पहले कुख्यात सोनू-मोनू को पकड़ा, फिर जबरन कमर में खोंस दी पिस्टल? VIDEO वायरल
एक संवाददाता, जुलाई 4 -- बिहार के बेगूसराय जिले में दो कुख्यात अपराधियों सोनू सिंह और मोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके कमर में जबरन पिस्टल खोंस दी। पुलिस की इस करतूत का वीडियो किसी ने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, पुलिस का कहना है कि वीडियो को भ्रामक तरीके से पेश किया गया है। गिरफ्तार सोनू-मोनू बलिया थाना क्षेत्र के बरियापरपुर के रहने वाले हैं और दोनों सगे भाई हैं। उनका नाम बेगूसराय जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) सुबोध कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि फरार आरोपी विनोद सिंह के पुत्र सोनू एवं मोनू अपने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.