बेगुसराय, नवम्बर 24 -- बेगूसराय। बिहार ग्रामीण बैंक स्पोर्ट्स इवेंट 2025 के तहत बिहार ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय बेगूसराय व बिहार ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय हाजीपुर की टीम के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन उलाव क्रिकेट ग्राउंड उलाव में आयोजित किया गया। मैच में हाजीपुर की टीम ने पहले टॉस जीतकर 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाया। इसमें पवन कुमार ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। जवाबी पारी में बेगूसराय की टीम ने 11वें ओवर में ही तीन विकेट खोकर जीत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। बेगूसराय टीम के नवनीत कुमार मैन ऑफ द मैच रहे। मौके पर बेगूसराय के क्षेत्रीय प्रबंधक कुंज बिहारी व हाजीपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज धीर ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...