भागलपुर, अक्टूबर 20 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट से बिहार के कई जिलों को निर्बाध बिजली मिलेगी। भागलपुर जिले के पीरपैंती से बेगूसराय और दरभंगा होकर मधुबनी जिले तक नई ट्रांसमिशन लाइन बिछाई जाएगी। इस परियोजना का सबसे ज्यादा फायदा बेगूसराय को होगा। बेगूसराय शहर और आसपास के औद्योगिक एवं रिहायशी इलाकों में पीरपैंती से सीधे 24 घंटे बिजली सप्लाई की जाएगी। इससे यहां के लोगों को पावर कट और कम वोल्टेज की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। पीरपैंती थर्मल पावर की बिजली से उत्तर बिहार रोशन होगा। कई जिलों में लोड शेडिंग की समस्या खत्म हो जाएगी। बिहार के कोने-कोने तक निर्बाध बिजली आपूर्ति और पावर ग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में ऊर्जा विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत पीरपैंती-झंझारपुर ट्रा...