बेगुसराय, जनवरी 28 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के सरकारी कार्यालय में बुधवार को अज्ञात बदमाशों ने बेगूसराय कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल भेजा। कोर्ट खुलते ही जब मेल चेक किया गया तो धमकी भरा ई-मेल मिला। प्रिंसपल जज ने तत्काल इसकी सूचना एसपी मनीष कुमार को दी। ई-मेल मिलने के बाद कोर्ट पहुंचे जज, कर्मी, अधिवक्ता समेत मुवक्किलों में हड़कंप मच गया। प्रिंसपल जज के आदेश पर कोर्ट परिसर में आमलोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी। उसके बाद जज व वकील परिसर में आ गये। इधर, पुलिस भी कोर्ट की सुरक्षा में पहुंच गयी। देखते ही देखते दोनों कोर्ट परिसर में सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती हो गयी। डॉग स्कॉइड व बम निरोधक दस्ता की टीम भी पहुंची।मुख्य न्यायाधीश ऋषिकांत ने बताया कि सुबह लगभग 10:55 बजे उन्हें इस धमकी की सूचना मिली, जिस...