बेगुसराय, सितम्बर 7 -- केंद्रीय वस्त्र मंत्री व बेगूसराय सांसद गिरिराज Singh को जान से मारने की धमकी वाला पत्र चार सितम्बर को एसपी को मिला। उसके बाद नगर थाना अध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने नगर थाने में में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कर्नाटक जिला के कोलार जिला के श्रीनिवासपुरा तालुका के इंबाला ग्राम निवासी नीतीश रेड्डी का पुत्र रामकृष्ण रेड्डी व दो मोबाइल धारक एवं अन्य अज्ञात को नामजद किया गया है। पुलिस के द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

मामले की गंभीरता केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। धमकी किसी सामान्य फोन कॉल या सोशल मीडिया संदेश के माध्यम से नहीं, बल्कि एक पत्र के माध्यम से दिए जाने की बात सामने आई है। चार सितम्बर को दर्ज कराई गई प्र...