बेगुसराय, अगस्त 21 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के नागदह निवासी दिवंगत शंकर झा के सुपुत्र एवं 24 ग्रेनेडियर्स के जांबाज अधिकारी मेजर बालेंदु कुमार झा को उनकी असाधारण वीरता, अदम्य साहस, उत्कृष्ट सामरिक कौशल और अनुकरणीय नेतृत्व के लिए राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित 'सेना मेडल (वीरता)' से सम्मानित किया गया है।

सैनिक की बहादुरी यह सम्मान उन्हें 28 सितंबर 2025 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट एक अग्रिम चौकी पर हुए गंभीर आतंकी हमले को विफल करने में प्रदर्शित अदम्य साहस के लिए प्रदान किया गया। 28 सितंबर 2025 को कुपवाड़ा सेक्टर के अत्यंत दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण इलाके में कम दृश्यता का लाभ उठाते हुए पाकिस्तान के स्पेशल कमांडो की चार सदस्यीय बॉर्डर एक्शन टीम ने अग्रिम चौकी पर घुसपैठ एवं हमला करने का प्रयास किया।...