बेगुसराय, अगस्त 31 -- जिले के पहसारा निवासी प्रख्यात संगीताचार्य, शास्त्रीय एवं लोक संगीत के विद्वान गायक, ज्योतिषी एवं कर्मकांड विशेषज्ञ पंडित बलभद्र झा के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता तथा लोक गायिका संजू प्रिया ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे संगीत जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

शोक संवेदनाएँ संजू प्रिया ने कहा कि पंडित बलभद्र झा के निधन की खबर पर सहज विश्वास नहीं हुआ। वे स्वस्थ, सक्रिय और सदैव मुस्कुराते रहते थे। उन्होंने कहा कि पंडित बलभद्र झा केवल अच्छे गायक ही नहीं, बल्कि संगीत के सच्चे साधक और शिक्षक थे। पारंपरिक लोक गायिकी में उनकी विशिष्ट पहचान थी उन्होंने इंटर कॉलेज में संगीत प्राध्यापक के रूप में नई पीढ़ी को शिक्षा दी और पिछले वर्ष सेवानिवृत्त हुए थे।

संग...