बेगुसराय, मार्च 5 -- बीहट, निज संवाददाता। 38वीं जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप (बालक-बालिका) के लिए राज्य टीम में बेगूसराय के कुल नौ खिलाड़ियों का चयन किया गया है। बेगूसराय जिला नेटबॉल संघ के सचिव अशोक कुमार सिंह ने बताया कि राज्य बालक टीम में बेगूसराय बीहट के शिवम, आनंद, सोनू तथा सौरभ कुमार तथा बालिका राज्य टीम में चंचल, चांदनी, राजलक्ष्मी, करिश्मा तथा संतोषी कुमार का चयन किया गया है। टीम के गठन के लिए गत एक मार्च को हर्ल ग्राउंड में ट्रायल का आयोजन किया गया था। ट्रायल में बेहतर खेल प्रदर्शन के आधार पर जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप के साथ -साथ चौथे फास्ट फाइव जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप, दूसरें जूनियर नेशनल मिक्सड नेटबॉल चैम्पियनशिप तथा दूसरे सीनियर नेशनल मिक्स्ड नेटबॉल चैम्पियनशिप के लिए भी खिलाड़ियों का चयन किया गया। बेगूसराय जिला नेटबॉल संघ के सचिव न...