पटना, दिसम्बर 12 -- बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड की रसलपुर पंचायत के मुखिया मुन्ना सहनी को उनके पद से हटा दिया गया है। साथ ही वे अगले पांच साल तक पंचायत निकायों के किसी भी निर्वाचन में अगले पांच साल तक उम्मीदवार बनने के पात्र नहीं होंगे। इस संबंध में पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया है। सचिव ने आदेश में लोक प्रहरी सह मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त द्वारा पारित आदेश का भी जिक्र किया है, जिसमें मुन्ना सहनी को वित्तीय अनियमितता का दोषी मानते हुए कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी। इसके साथ ही मुखिया द्वारा उप मुखिया लक्ष्मण कुमार राय पर लगाए गए आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति होने संबंधी आरोप की जांच 15 दिनों में कराने के लिए कहा गया है। इसके लिए कहा गया है कि बेगूसराय के जिलाधिकारी वहां के जिला पंचायत राज पदाधिकारी...