बेगुसराय, नवम्बर 22 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बेगूसराय की बेटी रोशनी कुमारी का चयन साउथ एशियन गोल शॉट बॉल इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। उन्हें भारतीय महिला टीम का उप कप्तान बनाया गया है। रोशनी कुमारी बेगूसराय के भारद्वाज नगर निवासी भूतपूर्व सैनिक संजय कुमार एवं गृहिणी नीलम कुमारी की पुत्री हैं। वह केंद्रीय विद्यालय आईओसी बरौनी की छात्रा रह चुकी है। वर्तमान में सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन की पढ़ाई कर रही है। साउथ एशियन पुरुष एवं महिला इंटरनेशनल चैंपियनशिप का आयोजन 16 से 19 दिसंबर 2025 तक काठमांडू और पोखरा (नेपाल) में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में साउथ एशिया के कुल 8 देश भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, ओमान, श्रीलंका, मालदीव, नेपाल और भूटान भाग ले रहे हैं। अपने स्कूली समय में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.