बेगुसराय, नवम्बर 28 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बीकानेर (राजस्थान) मे चल रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में बिहार ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। बेगूसराय की प्रतिभाशाली बेटी खुशबू कुमारी ने महिला 77 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 180 किलोग्राम (स्नैच प्लस क्लीन एंड जर्क) भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि बेगूसराय की इस होनहार खिलाड़ी ने अपने दृढ़ निश्चय, मेहनत और कौशल के दम पर बेगूसराय, बिहार का मान एक बार फिर ऊंचा किया है। उनकी जीत ने राज्य भर के खिलाड़ियों को नई प्रेरणा और उत्साह दिया है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सह अंतर्राष्ट्रीय रेफरी रजनीश भास्कर ने बताया कि खुशबू एक बहुत ही मेहनती और अनुशासित एथलीट है। इस उपलब्धि से बेगूसराय और पूरे बिहार के अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.