बेगुसराय, फरवरी 28 -- बेगूसराय। बीसीसीआई द्वारा जयपुर में आयोजित बिहार वूमेंस अंडर-23 क्रिकेट की घोषणा हो चुकी है। इसमें बेगूसराय की बेटी हर्षिता भारद्वाज को बिहार वूमेंस अंडर-23 टीम का उपकप्तान बनाया गया है। यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने दी। उन्होंने बताया कि यह बेगूसराय क्रिकेट के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। विदित हो कि हर्षिता भारद्वाज का घर मटिहानी प्रखंड के हांसपुर है। उनके पिता नीरज कुमार किसान हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.