पटना, फरवरी 27 -- बिहार पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बेगूसराय के इनामी अपराधी और मुजफ्फरपुर के वांछित अपराधी को दबोचने में कामयाब रहे। दोनों अपराधियों को शुक्रवार को विशेष कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय के दस हजार के इनामी और तेघड़ा थाना कांड संख्या-191/20 में वांछित अपराधी प्रतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया। समस्तीपुर के हलई थाना निवासी सुरेश राय के पुत्र कुख्यात प्रतोष कुमार को तेघड़ा थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया। दूसरी ओर, मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाने के धनैया हजरपुर के वार्ड संख्या-1 के निवासी आशुतोष राठौर के पुत्र लोकेश कुमार को पटना जंक्शन से गिरफ्तार किया गया। कुख्यात लोकेश छोटू राणा गैंग का सक्रिय सदस्य है। इस पर 15 नवंबर 2024 को मुजफ्फरपुर के साहेबग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.