बेगुसराय, दिसम्बर 8 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र स्थित श्रीकृष्ण सेतु के एप्रोच पथ एनएच 333बी सड़क पर सोमवार की अहले सुबह सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी। लोगों को हादसे की जानकारी तब मिली जब सुबह हुई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतकों शिनाख़्त की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस दौरान मृतकों की पहचान खगड़िया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी शंभू पासवान के पुत्र आशीष कुमार दूसरा पिंटू पासवान के पुत्र आनन्द कुमार के रूप हुई है। मृतकों की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपने रिश्तेदार के यहां मुंगेर गये थे। सोमवार की अहले सुबह वापस अपने घर दुर्गापुर लौट रहे थे। इसी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.